
🗳️ SIR Final Voter List 2026: छह राज्यों में लाखों वोटरों के नाम हटे, गुजरात सबसे आगे
देश में Special Intensive Revision (SIR) के दूसरे चरण का काम पूरा हो चुका है।
इस प्रक्रिया के तहत छह राज्यों और कुछ केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची की गहन समीक्षा की गई।
चौंकाने वाली बात यह है कि अंतिम सूची जारी होने के बाद लाखों नाम हटाए गए हैं।
📍 गुजरात में सबसे ज्यादा नाम हटे
गुजरात में कुल 68,12,711 नाम हटाए गए।
SIR से पहले यहां मतदाताओं की संख्या 5,08,43,436 थी, जो अब घटकर 4,40,30,725 रह गई है।
मतदाता सूची में 13.40% की गिरावट दर्ज की गई है।
📍 मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में 34,25,078 नाम हटाए गए।
पहले कुल मतदाता थे 5,74,06,143, अब संख्या घटकर 5,39,81,065 हो गई है।
यहां 5.97% की कमी दर्ज की गई।
📍 राजस्थान
राजस्थान में 31,36,286 मतदाताओं के नाम हटे।
पहले संख्या थी 5,46,56,215, अब घटकर 5,15,19,929 रह गई है।
📍 छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 24,99,823 नाम हटाए गए।
SIR से पहले मतदाता थे 2,12,30,737, अब संख्या 1,87,30,914 हो गई है।
📍 केरल और गोवा
केरल में 8,97,211 नाम हटे।
गोवा में 1,27,468 मतदाताओं के नाम हटाए गए।
📍 केंद्रशासित प्रदेशों की स्थिति
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 52,364 नाम हटे।
पुदुचेरी में 77,367 नाम हटाए गए।
लक्षद्वीप में 206 नाम हटे।
📊 पहले चरण में बिहार
पहले चरण में बिहार में SIR हुआ था, जहां 68.5 लाख नाम हटाए गए।
मतदाताओं की संख्या 7.89 करोड़ से घटकर 7.42 करोड़ रह गई।
🔎 आगे क्या?
दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु में अभी अंतिम चरण का काम चल रहा है।
फरवरी के अंत तक अंतिम सूची जारी हो सकती है।
अप्रैल से फिर से SIR की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
