पटना, बिहार। जनता दल (यूनाइटेड) के प्राथमिक सदस्यता अभियान ने बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को राज्यभर में अभूतपूर्व समर्थन मिला, जिसके परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए गए।
पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पंचायत, प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के समर्पित प्रयासों तथा बिहार की जागरूक जनता के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस सफलता के साथ जनता दल (यू) बिहार की सबसे बड़ी कार्यकर्ता-आधारित राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, प्रदेश सदस्यता अभियान संयोजक एवं बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह गांधी जी, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार जी तथा श्री वासुदेव कुशवाहा जी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता दल (यू) बिहार के विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
“साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है” के संदेश के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि का स्वागत किया।
जय बिहार! जय नीतीश! जय जदयू!
