आईआईटी-रूड़की ने योग्यता अंक से कम प्राप्त छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया स्पष्ट की
रुड़की, उत्तराखंड। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की (IIT-रूड़की) ने जेईई (एडवांस्ड) के माध्यम से प्रवेश के लिए वर्तमान में लागू योग्यता मानदंडों को लेकर स्पष्टता प्रदान की है। संस्थान के अनुसार, जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट्स को अपनी 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक लाने अनिवार्य है, तभी वे आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे। यह निर्णय प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने एवं योग्य छात्रों को उचित अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। IIT-रूड़की ने यह भी स्पष्ट किया कि जो छात्र इस शर्त को पूरा नहीं करते, वे प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के पात्र…
